Yogi Varunanand
(Satvik Living & Self-Mastery Mentor)






मेरा मानना तो यह है कि यदि व्यक्ति का आचरण और विचार ठीक नहीं होते हैं|
और वह गलत आदतों में पड़ा हुआ होता है| तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन के हर तल पर नीचे गिरता चला जाता है
इस स्थिति में व्यक्ति अपने जीवन को तो नष्ट करता ही है साथ ही वह समाज और राष्ट्र के लिए भी कुछ बेहतर नहीं कर सकता है|
क्योंकि यदि आपको किसी भी स्तर पर कोई परिवर्तन लाना है तो आपको सबसे पहले स्वयं को परिवर्तित करना पड़ता है यदि आपको किसी को कुछ देना है तो पहले आपके पास वह वस्तु होनी चाहिए और पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए तभी आप उस वस्तु को प्रदान कर के दूसरों की सहायता कर सकेंगे|
इसी प्रकार समाज और राष्ट्र के लिए भी वही व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है जो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत है चरित्रवान है और इंद्रियों का गुलाम नहीं है|
इसी मजबूत स्थिति में पहुंचने का मार्ग ब्रह्मचर्य है ब्रह्मचर्य केवल किसी एक इंद्रिय का संयम नहीं है बल्कि सभी इंद्रियों का स्वामी बन जाने का मार्ग है ब्रह्मचर्य वह अपार शक्ति है जो व्यक्ति को कभी झुकने नहीं देती और उसके व्यक्तित्व को इतना आकर्षक और विशाल बना देती है की अन्य व्यक्ति भी उससे प्रभावित होकर गलत मार्ग को छोड़कर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं
आप स्वयं सोचें की एक तरफ भोगों में पड़कर जीवन को नष्ट करना है और दूसरी तरफ इस श्रेष्ठ मार्ग पर चलकर अपने आप को हर स्तर पर बेहतर बना लेने का अवसर है |
अब यह आपका निर्णय है कि आपको इन दोनों में से किसका चुनाव करना है |
और यदि आप संयम और ब्रह्मचर्य के मार्ग का चुनाव करते हैं तो इस कार्यक्रम में आपका स्वागत है |
कोई भी बड़ा परिवर्तन व्यक्तिगत प्रयासों से संभव नहीं प्रयास जब सामूहिक होते हैं तभी बड़े बदलाव आ सकते हैं|
यह 12 दिन का कार्यक्रम अभी हमारी ओर से एक प्रयास है लेकिन यह एक प्रयास बड़ी प्रेरणा तभी बन सकता है जब आप सब लोग इसमें हमारा सहयोग करें और ब्रह्मचर्य के प्रति अपने आसपास के व्यक्तियों अपने मित्रों और संबंधियों को भी जागरूक करें|
हमारा प्रयास है कि हमारे राष्ट्र के युवा चरित्रवान हो , संयमी हो , पुरुषर्थी – बलवान और ओजस्वी हों|
हमारे युवा आज के समय के कुप्रभाव से बचें और अपनी सनातन संस्कृति से जुड़े रहे|
मुझे पूर्ण विश्वास है की ईश्वर की कृपा से हमारा यह शुभ मनोरथ अवश्य सिद्ध होगा…
आप इस कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली जानकारी को सबसे पहले अपने जीवन में लेकर आए| तत्पश्चात इस कार्यक्रम के बारे में अन्य व्यक्तियों को अवगत कराएं और अपने स्तर पर भी यहां पर बताई गई जानकारियों को अपने समीपस्थ लोगों के साथ साझा करें|
इस कार्यक्रम के लिए एक शुल्क भी निर्धारित किया गया है जिस से इस दिशा में किए जाने वाले कार्य सुचारू रूप से चल सकें और हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें
आपके द्वारा किया गया यह आर्थिक सहयोग इस प्रयास को और अधिक बल देगा|
जिस से हम निरंतर और बेहतर तरीके से आगे बढ़ते रहेंगे|
हरी ॐ तत्सत
इस Course में भाग लेने के बाद आप परिवर्तन Community का हिस्सा बन जाएंगे
जहां पर समय-समय पर आपको मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा
Privacy Policy | Refund Policy | Terms Of Services | Disclaimer
Email – info@yogivarunanand.in | Phone – 9068374800